Thursday 17 August 2017

एक New Idea आपका जीवन बदल सकता है !



दुनिया में सफलता पाने की इच्छा (Desire to succeed) सभी की होती है और इस इच्छा को लेकर उसे पाने के लिए लोग आगे भी बढ़ते हैं। अब सफलता पाने की इच्छा को लेकर आगे बढ़ने वाले आपको दो तरह के लोग मिलेंगे–




1- पहले, वह लोग होते हैं जो सफलता पाने के लिए उस लक्ष्य या विचार (Target or Idea) को चुनते हैं जो पहले से ही बहुत से लोगों द्वारा प्राप्त किया जा चुका होता है अर्थात सक्सेस पाने के लिए उनका Idea पुराना होता है और कहीं से लिया गया होता है।
2- दूसरे, वह लोग होते हैं जो सफलता पाने के लिए उस लक्ष्य या विचार को चुनते हैं जो आज तक किसी के भी द्वारा प्राप्त नहीं किया जा सका है अर्थात सक्सेस पाने के लिए उनका Idea बिलकुल नया होता है और खुद के द्वारा Create किया गया होता है।
दोस्तों! यह बात तो सभी जानते हैं कि दोनों प्रकार के लोग, चाहें वह New Idea को लेकर अपना टारगेट चुनें या Old Idea को लेकर अपना टारगेट चुनें, यदि बेहतर Planning के साथ Right Direction में कार्य करें तो सफलता दोनों प्रकार के लोग प्राप्त कर सकते हैं।
लेकिन अब यहाँ 3 प्रश्न माइंड में आते हैं, वो यह हैं कि–
1- दोनों प्रकार के लोगों में से किसको आसानी से सफलता मिल जाती है?
2- दोनों प्रकार के लोगों में से किसकी सफलता अधिक स्थायी (stable) होती है?
3- सबसे Important प्रश्न कि दोनों प्रकार के लोगों में से किसकी सफलता उसे अधिक प्रसिद्ध (Famous) और धनवान (Rich) बनाती है?

-पहले प्रश्न का उत्तर-

पहले प्रकार के लोग उस Idea (Old) या Goal को चुनते हैं जो पहले से बहुत से लोगों द्वारा achieve किया जा चुका होता है।
इस प्रकार का व्यक्ति अपने Goal को पाने के लिए उन रास्तों को चुन सकता है जो पहले ही उस Goal को प्राप्त करने के लिए लोग अपना चुके होते हैं। उन तरीकों का Use कर सकता है जो उस Goal को पाने के लिए पहले से Use किये जा चुके होते हैं।
ऐसा व्यक्ति उन लोगों से Motivate हो सकता है जो पहले से ही उस Idea को लेकर Success प्राप्त कर चुके होते हैं। इस प्रकार के goal रखने वाले लोगों को बहुत कुछ आसानी से मिल जाता है। इससे फायदा यह होता है कि Success पाने में कुछ आसानी हो जाती है।
लेकिन दूसरे प्रकार के लोग उस Idea (New) या Goal को चुनते हैं जो पहले से किसी के भी द्वारा अपनाया नहीं गया होता है। ऐसे लोगों को अपने Goal को achieve करने के लिए पहले से तैयार रास्ता नहीं मिलता बल्कि वह अपने लिए रास्ता खुद तैयार (own created ways) करते हैं।
ऐसे लोगों को नए तरीके खोजने होते हैं और कोई भी Ideal Person उन्हें Motivate नहीं करता बल्कि उन्हें Self Motivate होना होता है। अतः इस प्रकार के लोगों को Success पाने के लिए अधिक मेहनत और प्रयास (More work and effort) करने होते हैं।

-दूसरे प्रश्न का उत्तर-

जब कोई व्यक्ति Old Idea के साथ सक्सेस हासिल करता है तो सक्सेस की दुनिया में उसे अपने जैसे बहुत से लोग मिलते हैं जो पहले से ही उस क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर चुके होते हैं। यह सभी लोग उसके Competitor बन जाते हैं।
अब उसको दूसरों से Competition के कारण सफल बने रहने के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती है। उसकी एक mistake उसे बाकी लोगों से नीचे कर सकती है।
Old Idea के साथ सक्सेस तो कुछ आसानी से मिल जाती है लेकिन सक्सेस पाने के बाद का Competition लगातार जीतने के लिए उसे बहुत मेहनत (Hard work) करनी होती है। अतः इस प्रकार की सक्सेस में stability बहुत कम होती है।
जबकि यदि कोई व्यक्ति अपने New Idea के साथ सक्सेस हासिल करता है तो सक्सेस की दुनिया में उसे खुद के अलावा कोई और नहीं मिलता। वह सफलता की दुनिया में अकेला राज करता है।
उसका कोई भी Competitor नहीं होता इसीलिए सफलता को लगातार बनाये रखने के लिए उसे बहुत मेहनत नहीं करनी होती बल्कि उसका एक extra work उसे और अधिक सफलता की ऊँचाई पर ले जाता है। अतः इस प्रकार की सक्सेस में stability बहुत अधिक होती है।

-तीसरे प्रश्न का उत्तर-

Old Idea के साथ सक्सेस हासिल करने वाला व्यक्ति जिसकी success stability बहुत कम होती है वह लगातार अपने जैसे लोगों के साथ केवल कम्पटीशन ही करता रह जाता है और आगे बढ़ने के लिए कोई भी, चाहे वह सही हो या गलत, सभी तरीके अपनाता है, वह कभी भी लोगों का दिल नहीं जीत पाता और न ही कुछ नया कर पाता है।
बहुत से लोग उस सफलता की दुनिया में होने के कारण कोई भी अधिक समय तक अपनी Image को powerful नहीं बना पाता और जिसकी वजह से वह अधिक Famous नहीं हो पाता और न ही बहुत अधिक पैसा कमा पाता है क्योकि यहाँ Competitors बहुत होते हैं जिसकी वजह से उसकी monopoly नहीं बन पाती।
जबकि New Idea के साथ सक्सेस हासिल करने वाला व्यक्ति जिसकी success stability बहुत अधिक होती है, उसे किसी से किसी भी प्रकार का Competition नहीं करना होता।
यदि वह आगे बढ़ता है तो सही रास्ते से ही बढ़ता जाता है क्योंकि उसे गलत तरीके से आगे बढ़ने की कोई जरुरत ही नहीं होती। ऐसा व्यक्ति कुछ नया कर सकता है।
सफलता की दुनिया में अकेला होने के कारण और लगातार आगे बढ़ने के कारण वह अपनी Image को powerful बना लेता है और इसी कारण वह बहुत अधिक Famous हो जाता है।
उसका कोई Competitor नहीं होता इसलिए अपनी monopoly के कारण वह अधिक और बहुत अधिक पैसा कमा पाता है।
दोस्तों! अब आप बताइये कि आप दूसरों के बनाये रास्तों पर चलना पसंद करेंगे या अपने लिए एक नए रास्ते का खुद निर्माण करेंगे?
आप Old Ideas को follow करते हुए success प्राप्त करना चाहते हैं या New Ideas को follow करते हुए success प्राप्त करना चाहते हैं?
ध्यान रखिये 1000 Old Ideas मिलकर भी आपको सफलता की उस ऊँचाई तक नहीं पहुंचा सकते जबकि एक New Idea आपकी पूरी Life को बदल सकता है और आपको सफलता की उस ऊंचाई तक पहुंचा सकता है जिसका सपना कभी Bill Gates ने देखा था, जिसका सपना कभी Amazon के founder जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने देखा था। दूसरों को और उनके Ideas को Follow करना छोड़ो और ऐसे New Ideas पर Work करो जिसे जब भी आप Success में बदल दें तो हजारों लोग आपको Follow कर सकें। क्योकि एक NEW IDEA आपकी LIFE बदल सकता है। (A New Idea Can Change Your Life)
 ————-*******———— 

MUST READ:

No comments:

Post a Comment