Tuesday 11 July 2017

सफलता के लिए फोकस जरूरी क्यों है? | Speech On Power Of Focus



नमस्कार दोस्तों! एक बार फिर मैं आपके लिए एक बेहतरीन Motivational Speech देने जा रहा हूँ। आज मैं आपको The power of Focus और Goal setting के बारे में बताऊंगा।
कृपया इस Hindi speech को शुरू से आखिर तक ध्यान से पढ़िए, तभी आपको पूरी बात clear हो पायेगी।

hindi speech on power of focus
Power Of Focus

यदि आप अपने जीवन में खुद के लिए Success प्राप्त करना चाहते हो तो आपको power of focus के बारे में जरूर पता होना चाहिए। बिना focus के आप सफलता प्राप्त नहीं कर सकते।

अब सबसे पहले मैं आपको यह बताता हूँ कि फोकस क्या है? (what is focus?)

इसे समझने के लिए आप यह सोचिये कि आपके सामने बहुत सी चीजें बिखरी पड़ी हुई हैं। अब इन बिखरी हुई चीजों को यदि एक जगह एकत्रित (collect) कर लिया जाये तो इस process को ही फोकस करना कहेंगे।
अर्थात जब बहुत सी चीजें आपके सामने बिखरी हुई थीं तब आप कभी किसी एक चीज को देखते थे तो कभी दूसरी या फिर तीसरी चीज को देखते थे। आप किसी एक चीज पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन जैसे ही आपने सभी चीजों को एकत्रित करके एक जगह रख लिया तो अब आप सभी को एक साथ ध्यान से देख पाएंगे। इसे ही फोकस होना (Be focused) कहते हैं।
अब इस फोकस करने के तरीके का उपयोग आपको सफलता प्राप्त करने के लिए अपनाना चाहिए।

सफलता पाने के लिए यहाँ आपको दो चीजों पर ध्यान (focus) देना होगा :–

पहले तो आप खुद हैं क्योंकि सफलता आपको प्राप्त करनी है और

दूसरी यह दुनिया या जीवन (life) है जहाँ से आपको सफलता प्राप्त करनी है।

अब यदि सफलता प्राप्त करनी है तो आपको खुद पर भी focus करना है और इस दुनिया या जीवन पर भी focus करना है। अगर आप ऐसा कर पाए तो सफलता आपकी मुट्ठी में होगी और आप सफल व्यक्ति कहलाओगे।
अब आप सोचेंगे कि FOCUS करने के लिए आपको क्या करना होगा? (What do to be focused?) कैसे करना होगा? (How to be focused) और क्या ऐसा कर पाना सरल होगा? (It will be easy to do?)
तो सबसे पहले मैं आपको यह बता दूँ कि आप खुद को और अपने बाहरी जीवन (outer life) को बहुत आसानी से फोकस कर सकते हैं। अब आप कृपया इस process को ध्यान से पढ़िए!

सबसे पहले आपको अपने बाहरी जीवन को फोकस में लाना होगा और कोई एक goal set करना होगा। 

इसके लिए आप अपने जीवन या बाहरी दुनिया को एक वृत्त (circle) के रूप में मान लीजिये।
अब जब आप इस circle की तरफ देखेंगे तो कभी आपकी नजर circle के upper part पर जाएगी तो कभी lower part पर जाएगी, कभी आपकी नजरें circle के left में होंगी तो कभी right में होंगी। अर्थात कुल मिलाकर आप अपनी नजर को circle के किसी एक part पर केंद्रित नहीं कर पाएंगे और आपकी नजर circle पर जगह-जगह भटकती (deconcentrate) रहेगी।
लेकिन यदि आप इस circle को एकत्रित करते जाएँ अर्थात छोटा करते जाएँ तो छोटा होते होते यह circle एक बिंदु (point) के रूप में हो जायेगा। अब जब आप इसे देखेंगे तो आपकी नजर केवल उस बिंदु को ही देख पायेगी और इधर-उधर बिलकुल भी नहीं भटकेगी।
दोस्तों! इस स्थिति को ही “फोकस में होना” (Be focused) कहते हैं।
इसी प्रकार जब आप बाहरी दुनिया से अपने लिए goal setting करना चाहते हैं तो कभी हमारी नजर किसी एक goal पर पड़ती है तो कभी दूसरे goal पर पड़ती है, कभी तीसरे पर पड़ती है तो कभी चौथे पर। ऐसी स्थिति में आप भटक जाते हैं और अपना ध्यान (concentration) किसी एक goal पर नहीं रख पाते।
अब आपको करना यह है कि goals की दुनिया को छोटा करना है। इस दुनिया को छोटा करते समय जो goals आपको पसंद नहीं हैं उन्हें छोड़ते जाना है और तब तक छोटा करना है जब तक आपका सबसे पसंद का कोई एक goal आप सामने न आ जाये। अब जब एक goal रह जाये तो इसे ही फोकस होना (Be focused) कहते हैं।
अब आपका ध्यान (concentration) केवल और केवल अपने मनपसंद goal पर ही फोकस होगा। अर्थात आपको सक्सेस होने के लिए अपनी बाहरी दुनिया में किसी एक चीज अर्थात one goal पर अपना ध्यान केंद्रित करना होता है। आपने अपने लिए कोई न कोई goal जरूर set किया होगा। यदि आपने अभी तक कोई goal नहीं set किया है तो आज ही इसे set करें।
जब आपका goal setting हो जाये अर्थात बाहरी दुनिया में आपका मन किसी एक चीज (Goal) पर focus हो जाये जिसके द्वारा आपको सफलता प्राप्त करनी है, अब आपको खुद की ओर ध्यान देना है।

इसके लिए आपको अपनी अंदर की दुनिया (Inner life) अर्थात खुद पर focus करना होगा।

इसके लिए आपको करना यह है कि जैसे ही आप खुद पर ध्यान देंगे तो आपको अपनी शक्तियों (powers) का एहसास होने लगेगा। आप महसूस करेंगे कि आप देख सकते हैं, सुन सकते हैं, action ले सकते हैं। इसके अलावा आप यह भी feel करेंगे कि आपके अंदर आत्मविश्वास (self confidence) है, धैर्य (Patience) है, इच्छा (desire) है और बहुत सी skills भी हैं।
यहाँ यह ध्यान रखना है कि आपको केवल अपनी अच्छी शक्तियों पर ही ध्यान देना है। आपको अपनी इन सभी शक्तियों को पहचानना है और इन सभी को समेटकर अपने  mind में एक जगह इस तरह एकत्रित कर लेना है जैसे हजारों सूर्य की किरणे एक जगह इकट्ठी गई हों।
यह जब भी आपके अंदर एकत्रित हो जाएँगी तो उनकी बहुत अधिक power होगी। अब इस स्थिति में आप अंदर से भी focus हो जायेंगे।
अब जब आप बाहर और अंदर दोनों जगहों से focused हो जाएँ तब आपको अपने अंदर की सभी focused powers को अपने बाहर के focused goal पर concentrate कर देना है। यह वह स्थिति होगी जब आपको केवल आपका मनपसंद goal दिखायी दे रहा होगा और आप उसे प्राप्त करने के लिए अपने अंदर की सभी शक्तियों (inner powers) को एक साथ उस goal को पूरा करने में उपयोग कर रहे होंगे।
ऐसे में आपको success होने से कोई भी नहीं रोक सकता।
आपने  Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद) के इन जादुई शब्दों (magic words) को जरूर सुना होगा–
“अनेकों में से एक विचार लो। उस विचार को अपना लक्ष्य (goal) बना लो। उसके बारे में सोचो, उसके सपने देखो, उस विचार को जिओ, अपने दिमाग, मांसपेशियों, नसों और शरीर के हर हिस्से और अपनी समस्त शक्तियों को उस विचार में डूब जाने दो तथा बाकी सभी विचारों को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है।”
विवेकानंद जी का यह विचार भी focus के बारे में ही बता रहा है।
successful होने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि अपनी समस्त शक्तियों को एकत्रित करके अपने goal पर focus कर दो, आपको सफलता जरूर मिल जाएगी क्योकि अब न तो आप बाहर की किसी चीज से भटकेंगे और न ही आप अपने अंदर से भटकेंगे। और जब भटकेंगे नहीं तो focused और concentrate रहेंगे।
विश्वास कीजिये, आपको सफलता 100% मिल जाएगी। focused होना बहुत सरल है। आप इसे उपयोग करके देखें। आप साधारण इंसान (simple person) से एक विशेष इंसान (special person) बन जायेंगे।
अब जब भी किसी चीज में सफल होना हो तो अपना total focus उस चीज की तरफ लगा दें, सफलता मिल जाएगी।
इसके अतिरिक्त जब भी आपके जीवन में कोई समस्या (problem) आये तो तुरंत अपनी शक्तियों को problem के solution पर focus कर दें, बहुत सारे solutions मिल जायेंगे।
मेरी इस स्पीच को पढ़ने वाले Student, Businessman और अनेक प्रकार के Work करने वाले लोग होंगे, सभी से मेरा यही कहना कि बहुत सी चीजों में न भटकें बल्कि एक मनपसंद चीज या goal को लें और उसी को अपना जीवन लक्ष्य (life target) बनाकर उस पर focus कर लें।
ध्यान रखें आप हजारियों चीजों के बारे में जान तो सकते हैं लेकिन expert केवल किसी एक में ही हो सकते हैं। जिस तरह मछली तैरने में expert हो सकती है लेकिन कितना भी चाह ले लेकिन उड़ नहीं सकती, वह केवल उड़ने के बारे में जानकारी रख सकती है।
इसी प्रकार दुनिया के सभी goal आपके लिए नहीं हैं। आप चाहें तो सभी के बारे में जानकारी रख सकते हैं लेकिन expert किसी एक में ही हो सकते हैं। अतः किसी एक goal पर focus कीजिये और उसमे expert बनकर एक successful person बन जाइये।
और आखिर में कृपया इन पंक्तियों पर जरा ध्यान दीजिये–

“यदि धरती पर किसी एक जगह पर फोकस होकर खोदना जारी रखोगे तो एक दिन पानी का भंडार आपका होगा लेकिन यदि अनेको जगह खुदाई की तो न तो पानी मिलेगा और न ही जिंदगी बचेगी।”

————-*******———— 
Source: http://www.aapkisafalta.com/2016/10/power-of-focus-goal-setting-concentration-speech-in-hindi.html

No comments:

Post a Comment