Saturday 8 July 2017

80/20 Rule का प्रयोग सफलता के लिए कैसे करें? | Pareto Principle



आजकल लोग Time Management पर बहुत ध्यान दे रहे हैं और Success प्राप्त करने में इसका उपयोग कर रहे हैं। ऐसा इसीलिए है क्योंकि सभी जानते हैं कि दुनिया के प्रत्येक इंसान के पास 24 घंटे का ही time होता है। किसी को भी न तो 1 second ज्यादा मिलता है और न ही 1 second कम मिलता है।

80-20 rule pareto principle hindi
80 20 Rule

लेकिन time management का प्रयोग करने के बाद भी बहुत कम लोग ही सफलता प्राप्त कर पाते हैं। ऐसा क्यों होता है?
जब मैंने इस प्रश्न पर deep study की तो इसका उत्तर कुछ इस तरह समझ आया–
वास्तव में हम सभी यह समझते हैं कि वही लोग सक्सेस प्राप्त कर पाते हैं जो इन 24 घंटों में अधिक से अधिक work कर पाते हैं।
अर्थात 24 घंटे में कोई व्यक्ति जितना अधिक समय तक Work करेगा, उसको उतने ही अधिक अच्छे Result मिलेंगे।
लेकिन हमारा यह सोचना बिलकुल गलत है क्योंकि अधिक समय (more time) तक अधिक काम (more work) करने से कभी भी अधिक परिणाम (more results) नहीं मिलते।
तो अब हमें अधिक से अधिक अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए क्या करना चाहिए?

80/20 नियम क्या है?

What is 80-20 Rule Of Time Management

इसी problem के solution के लिए आज मैं आपको समय के 80/20 नियम (80-20 Rule of Time Management) के बारे में बताऊंगा जिसे परेटो का सिद्धांत Pareto Principle भी कहते हैं क्योंकि इसे Vilfredo Pareto (विलफ्रेडो परेटो) नाम के एक व्यक्ति ने दिया था।
यह बहुत ही simple rule है और इसे कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से समझ सकता है। 80/20 Rule को इस प्रकार समझा जा सकता है–
इस नियम के अनुसार किसी भी एक दिन में हमारे द्वारा किये गए 80% कार्यों से हमें 20% अच्छे परिणाम मिलते हैं और इसके विपरीत हमारे 20% कार्यों से हमें 80% अच्छे परिणाम मिलते हैं।
अर्थात हम दिनभर में कोई न कोई कार्य (action) करते ही रहते हैं लेकिन पूरे दिन किये गए सभी 100% Actions से हमें 100% Results प्राप्त नहीं होते हैं बल्कि इस नियम के हिसाब से हमारे 80% Actions हमें 20% Results देते हैं और बाकी बचे 20% Actions से हमें 80% Results देते हैं।
80-20 का यह Rule हमें बताता है कि अधिक काम करने से हमें अधिक परिणाम नहीं मिलते बल्कि हमारे द्वारा दिनभर में किये गए कुछ कार्यों से ही हमें बहुत अच्छे परिणाम मिल रहे होते हैं और इसके विपरीत हमारे द्वारा दिनभर में बहुत से ऐसे कार्य किये जाते हैं जिनसे बहुत कम अच्छे परिणाम मिल पाते हैं।

Pareto का Success Formula इस प्रकार है–

More Actions ≠ More Results

80% Actions = 20% Results

20% Actions = 80% Results

क्या यह Pareto Principle लाइफ में सभी जगह काम करता है?

दोस्तों! Time management का यह Pareto principle जीवन में सभी जगह (All fields of Life) काम करता है। यह दुनिया में सभी जगह पर हर समय काम करता है। अब आप इसके कुछ उदाहरण देखिये–
1- दुनिया की 80% दौलत (Wealth) केवल 20% लोगों के पास है जबकि 20% दौलत 80% लोगों के पास है।
2- आप अपने 20% कपड़े 80% टाइम तक पहनते हो जबकि 80% कपड़े आप 20% समय तक पहनते हो।
3- किसी भी दुकान के 20% Products 80% times बिकते है जबकि 80% products केवल 20% times बिकते हैं।
4- आपके Mobile में जितने भी contacts हैं, उनमे से 20% contacts के लिए आप 80% call करते हो जबकि 80% contacts के लिए आप 20% call करते हो।
5- आपके 20% दोस्त या रिलेशन ही आपको 80% खुशी (Happiness) देते हैं जबकि 80% दोस्त या रिलेशन आपको 20% खुशी देते हैं।
आप अपनी लाइफ के किसी भी क्षेत्र में इस नियम का उपयोग करके देख लीजिये, Normally सभी जगह यह काम करता है।

80/20 नियम का उपयोग कैसे कर सकते हैं?

How to use the 80-20 Rule?

अब प्रश्न यह है कि आप इस 80-20 rule का उपयोग कैसे कर सकते हैं? आइये मैं आपको इसका बहुत अच्छा तरीका बताता हूँ।
सबसे पहले आप दिनभर क्या क्या करते है और किस समय करते हैं, इसके बारे में आपको एक लिस्ट तैयार करनी है। यह List आप 7 days तक बनाइये। इतना करने के बाद आप जब आप इस list को देखेंगे तो आश्चर्यचकित रह जायेंगे। आप पाएंगे कि आपके 80% कार्य आपको केवल 20% अच्छे परिणाम दे रहे हैं।
अब आपको इन 80% कार्यों को अपनी दिनचर्या (Daily life) से कम करते जाना है और उन 20% कार्यों को खोजकर बढ़ाते जाना है जिनसे आपको 80% अच्छे परिणाम मिल रहे होते हैं।
अर्थात जो कार्य आपके time को waste कर रहे हैं, उनको करना आपको छोड़ देना चाहिए और जो कार्य आपके टाइम को useful बना रहे हैं, इस तरह के कार्यों को दिनभर में आपको अधिक से अधिक करना चाहिए।
तो आज से ही एक diary और pen लीजिये और लिस्ट तैयार करना शुरू कर दीजिये।

80/20 नियम का एक अच्छा उदाहरण

One Example Of 80-20 Rule

आइये Pareto के 80-20 Rule को मैं आपके लिए एक उदाहरण से समझाता हूँ।
राहुल और मयंक दोनों एक exam की तैयारी कर रहे थे। राहुल दिनभर में 15 घंटे study करता था जबकि मयंक दिनभर में केवल 6 घंटे study करता था।
सभी लोग कहते थे कि राहुल इस exam में बहुत अच्छे marks लेकर आएगा, हो सकता है कि वह exam top भी कर ले और मयंक के बारे में लोग कहते थे कि यह राहुल से बहुत कम पढ़ता है इसीलिए यह उतने अच्छे marks नहीं ला पायेगा।
लेकिन जब रिजल्ट आया तो मयंक ने exam में 96% marks हासिल किये जबकि राहुल के केवल 74% marks आये थे। सभी लोग इस result को लेकर आश्चर्यचकित थे।
लोग सोच रहे थे कि ऐसा क्या हुआ कि 15 घंटे study करने वाले राहुल के केवल 74% marks मिले जबकि केवल 6 घंटे study करने वाले मयंक के 96% marks क्यों आये?
किसी के पास कोई उत्तर नहीं था और लोग राहुल की किस्मत (Luck) को ख़राब बता रहे थे जबकि सच्चाई तो कुछ और थी।
सच्चाई तो यह थी कि मयंक Pareto के 80 /20 Rule के बारे में बहुत अच्छी तरह जानता था और इसका बहुत अच्छी तरह उपयोग करके ही वह 6 घंटे की स्टडी से इतने अच्छे मार्क्स ला पाया था जबकि राहुल 80-20 rule of time management से बिलकुल अनजान था।
अब मैं आपको बताता हूँ कि मयंक ने 80-20 rule का उपयोग कैसे किया।
इस नियम का प्रयोग करके मयंक ने अपने study questions को दो भागों (two parts) में विभाजित किया। first part में उसने 20% उन प्रश्नों को रखा जो बहुत Important थे। इन्हें जानने के लिए उसने अपने teachers से और last years में आये questions से बहुत हेल्प मिली। और second part में उसने कम important प्रश्नों को रखा।
अब अपनी study के 6 घंटों में वह 5 घंटे first part के प्रश्नों के उत्तर याद करता था और 1 घंटा वह second part के प्रश्नों के उत्तर को याद करता था। और जो समय बाकी बचता था, उसमे वह घर के काम, खेलकूद और अन्य काम करता था जबकि राहुल उस समय भी study कर रहा होता था।

सफलता पाने के लिए जीवन में कहाँ और कैसे इस 80/20 नियम का उपयोग करें?

Where to use 80-20 Rule of Pareto?

दोस्तों! इसी तरह जीवन किसी भी क्षेत्र में आप इस 80-20 नियम का उपयोग कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि जीवन के किस किस क्षेत्र (field) में आप इस 80/20 नियम का उपयोग कर सकते हैं और उस field में success प्राप्त कर सकते हैं–
1- यदि आप Businessman हैं तो इस 80-20 नियम का उपयोग आप अपने business को अच्छा करने के लिए कीजिये। उन कार्यों को ज्यादा कीजिये जो आपके business को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाएँ।
2- यदि आप Student हैं तो इस 80-20 नियम का उपयोग आप अपनी study को बेहतर करने के लिए कीजिये। उन topics पर अधिक ध्यान दीजिये जो आपको अच्छे परिणाम दे सकें।
3- आप अपनी Relationship को अच्छा करने लिए इस 80-20 नियम का उपयोग कीजिये और उन रिलेशन पर अधिक समय दीजिये जो आपको happiness देते हों या जो आपके दुःख में आपका साथ देते हों।
4- अपनी दिनचर्या (Daily routine) को बेहतर बनाने के लिए आप 80-20 rule का उपयोग कीजिये। उन कार्यों को अधिक टाइम दीजिये जो आपको अच्छे results देते हों।
5- अपनी Social Life को अच्छा करने के लिए आप 80-20 rule का उपयोग कीजिये। अपने उन दोस्तों और अन्य लोगों से अधिक contact में रहिये जो आपको खुशी देते हों या जो समय पर आपकी हेल्प करते हों।
ध्यान रखिये 80/20 principle आपसे कभी यह नहीं कहता कि आप कम कार्य करना start कर दें बल्कि यह नियम बताता है कि हमें उन कार्यों को नहीं करना चाहिए जिनमे हमारा 80% time waste होता है। ऐसे कार्य न करने से हमारे पास काफी समय बचेगा और इस बचे हुए समय का उपयोग (use of time) हम ऐसे कार्यों में करें जिनसे 80% results मिलते हैं।
तो देर किस बात की है दोस्तों! आज से ही इस Pareto Principle अर्थात 80-20 Rule Of Time Management का उपयोग शुरू कर दीजिये। याद रखिये अच्छे काम में देर नहीं करनी चाहिए। आप start कीजिये, “Aapki Safalta” की wishes हमेशा आपके साथ हैं।
————-*******———— 
Source: http://www.aapkisafalta.com/2017/02/80-20-rule-pareto-principle-time-management-hindi.html

No comments:

Post a Comment