Tuesday 18 July 2017

बेहद सफल लोगों की 7 आदतें | Habits Of Successful People




एक दिन राहुल अपने घर के लॉन में बैठा हुआ एक Magazine में Highly successful people के बारे में एक topic पढ़ रहा था।
तभी राहुल का एक दोस्त आया और वह आपस में बातें करने लगे।
राहुल बोला, “पता नहीं लोग कैसे इतने successful बन जाते हैं। मुझे लगता है ईश्वर उन्हें कुछ अलग तरीके से बनाकर इस दुनिया में भेजता है। शायद उनका भाग्य बहुत अच्छा होता है। पता नहीं ये लोग क्या खाते हैं, क्या पीते हैं जो सबसे अलग एक सक्सेसफुल व्यक्ति बन जाते हैं।”


habits of successful people in hindi
7 Habits Of Successful People

राहुल का दोस्त बहुत talented था। वह समझ गया कि राहुल मैगजीन में सफल लोगों के बारे में पढ़कर उनके बारे में negative thinking को feel कर रहा है।
उसने कहा, “नहीं राहुल, मेरे हिसाब से तुम successful person के बारे में गलत सोच (wrong thinking) बना रहे हो। मेरा मानना है कि highly successful person भी हमारी ही तरह होते हैं। वह अलग नहीं होते लेकिन जो वह करते हैं वह हमसे अलग होता है, उनकी आदतें (habits) हमसे अलग होती हैं और उनका यही अलग तरीके से काम करना और यह आदतें ही उन्हें most successful बनाता है।”
अब राहुल की समझ में आ चुका था कि सफल लोग भी हम जैसे ही होते हैं लेकिन वह कार्यों को कुछ अलग तरीके से करते हैं।
दोस्तों! अब आप यह समझ लीजिए कि राहुल को तो समझाने वाला उसका दोस्त था लेकिन आजकल बहुत से ऐसे लोग हैं जो राहुल जैसा सोचते हैं। और जब उन्हें कोई सही advice देने वाला नहीं मिलता तो वह अपनी thinking को सक्सेसफुल पर्सन के प्रति negative बना लेते हैं।
अब आप ही सोचिये कि ऐसे लोगों का future कैसा होगा?
इसी बारे में सोचकर मैंने यह Hindi Article लिखा है।
successful people न तो अपने luck की वजह से success पाते हैं और न ही God ने उन्हें कुछ अलग तरीके से बनाया है।
सफल लोग कुछ ऐसी habits को develop कर लेते हैं जो कोई normal person भी develop कर सकता है।

बेहद सफल लोगों की 7 आदतें

Habits Of Successful People

इससे पहले मैं आपको “सफल लोगों की 30 अनमोल आदतें” के नाम से एक सफल लेख (successful article) प्रस्तुत कर चुका हूँ जो आज एक high ranked post बन चुकी है। आइये आज मैं आपको Highly successful people की ऐसी 7 habits के बारे में बताता हूँ जो आप भी अपना सकते हैं। यदि एक बेहद सफल इंसान बनना है तो इन 7 आदतों को जरूर अपनाएं।

1st

सफल लोग खुद पर विश्वास रखते हैं

(Believing in yourself)

successful people का स्वयं पर believe होता है। जो लोग खुद पर विश्वास रखते हैं, वह पूरे आत्मविश्वास (self confidence) के साथ अपना कार्य करते हैं। वह जो भी कार्य करते हैं, पूरे लगन के साथ करते हैं। उनका उस कार्य में मन लगता है। कोई भी negative thinking उनके mind में नहीं आती है। खुद पर विश्वास होने के कारण ही ऐसे लोग बड़े कार्यों को भी बड़ी ही simple way में complete कर लेते हैं। successful person की यह habit हमेशा उसे सफलता की ओर आगे बढ़ने को motivate करती है।

2nd

सफल लोग खुद से ही प्रेरणा प्राप्त करते हैं

(They are self motivated people)

सफल लोग self motivated होते हैं। वह अपने द्वारा किये गए कार्यों से ही motivation प्राप्त करते हैं। अपनी छोटी-छोटी सफलताओं से ऐसे लोग बड़ी सफलता (Big success) के लिए प्रेरणा प्राप्त करते हैं। ऐसा नहीं है कि सफल लोग कहीं बाहर से मोटिवेशन नहीं लेते। सफल लोग दूसरे लोगों और दूसरी चीजों के द्वारा भी motivation पाते हैं लेकिन वह बाहर से मिलने वाली प्रेरणा पर depend नहीं होते हैं बल्कि self motivated होते हैं। जबकि अधिकतर लोग बाहर से मिलने वाली प्रेरणा पर depended होते हैं। self motivation एक ऐसी habit है जो किसी भी इंसान को सफल बना  सकती है।

3rd

सफल लोग समस्या को हल करना जानते हैं

(They are problem solvers)

सफल लोग problem solvers होते हैं। प्रत्येक आने वाली problems को वह feel कर लेते हैं। समस्याओं को हल करना उन्हें आता है और ऐसा करने में उन्हें आनंद भी आता है। किसी भी प्रॉब्लम को वह बोझ नहीं समझते हैं बल्कि वह मानते हैं कि problems हमें कुछ नया सिखाने आती हैं। प्रत्येक समस्या को वह solve करना सीख जाते हैं। कोई भी आने वाली problem उनके लिए एक परेशान करने वाली समस्या न होकर एक simple work होता है। अतः problems से डरो मत बल्कि problem solver बनो।

4th

सफल लोग हर दिन कुछ नया बदलाव लाते हैं

(They are innovative)

सफल लोग हर रोज कुछ नया (something new) करते हैं और यही नयापन एक अच्छा परिवर्तन (good change) लेकर आता है। दुनिया बदल रही है और सफल लोग इस बदलती दुनिया के साथ एक new change लेकर आते हैं। नए बदलाव या नए परिवर्तन की यह हवा ऐसे लोगों को बेहद सफल व्यक्ति में बदल देती है। सफल लोगों का प्रत्येक काम एक नए अंदाज में पूर्ण होता है। काम वही होता है, बस उनका तरीका अलग होता है। आप भी कुछ नया करना अपनी habit बना लीजिए। life में कुछ new change लाइये और सफल बन जाइये।

5th

सफल लोग प्रत्येक चुनौती को अवसर के रूप में देखते हैं

(They see every challenge as opportunity)

सक्सेसफुल लोग अपनी life में आने वाले प्रत्येक challenge को एक opportunity के रूप मे देखते हैं। ऐसे लोग जब अपने सामने किसी बड़े चेलेंज को देखते हैं तो उससे डरते नहीं है बल्कि उस challenge को accept करके उसे अवसर के रूप में मानकर उसका सामना करते हैं। वह उस चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा भी करते हैं, उससे कुछ अच्छा सीखते भी हैं और उस challenge को opportunity मानकर उससे फायदा भी ले लेते हैं। प्रत्येक challenge हमें कुछ नया सिखाने आता है। सफल लोगों की इस habit को अपनाकर आप भी सफल बन सकते हैं।

6th

सफल लोग कभी हार नहीं मानते

(They Never Quit)

सफल लोगों की सबसे अच्छी आदत (Best habit) कभी हार न मानना है। ऐसा नहीं है कि सफल व्यक्ति हमेशा सफलता प्राप्त करते रहते हैं या एक ही प्रयास में उन्हें success मिल जाती है। सफल लोग भी बहुत से कार्यों में असफल (fail) होते हैं, सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत बार उन्हें failure का सामना करना पड़ता है लेकिन अंत में वह सफल हो ही जाते हैं क्योकि वह सफलता के लिए प्रयास करना नहीं छोडते। ऐसे लोग कभी भी हार नहीं मानते। परेशानियाँ होने के बावजूद वह सक्सेस की ओर बढ़ते रहते हैं। कभी हार न मानने (Never Quit) की यह habit उन्हें सफल बना देती है।

7th

सफल लोग खुले दिमाग के होते हैं

(They have open mind)

सफल लोग open minded person होते हैं। अच्छे विचारों को accept करने के लिए उनका mind हमेशा तैयार रहता है। ऐसे लोग किसी भी बुरे विचार को अपने अंदर नहीं आने देते, अगर आता भी है तो तुरंत neglect कर देते हैं। सफल लोग हमेशा सभी के profit के बारे में सोचते हैं। कभी किसी का बुरा नहीं चाहते। कोई भी old thinking उन्हें प्रभावित नहीं कर सकती। जरुरत पड़ने पर किसी की भी help करने को हमेशा तैयार रहते हैं। जीवन का प्रत्येक कार्य open mind से ही करते हैं। अतः आप भी एक open minded person बनो।
————-*******————
Source: http://www.aapkisafalta.com/2016/06/habits-of-successful-people-in-hindi.html

No comments:

Post a Comment