Wednesday 19 July 2017

सफल और असफल लोगों के विचारों में 21 अंतर ! Different thinking of people....!!



सफलता (Success) एक ऐसा शब्द है जिसे सुनते ही प्रत्येक इंसान के मन में खुशी (Happiness) छा जाती है।
दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति सफलता के एहसास (Feeling of success) को अपने अंदर महसूस करना चाहता है।
सफलता पाने के लिए व्यक्ति कुछ भी करने को तैयार रहता है।

good thinking habits routine results success
Positive Thinking

लेकिन अब प्रश्न यह है कि–
ऐसा क्या कारण है कि सफलता की इच्छा (Success desire) रखने के बाद भी कुछ लोग सफल हो जाते हैं और कुछ लोगों को असफलता (Failure) हाथ लगती है???
सफल और असफल व्यक्तियों (Successful and unsuccessful persons) में ऐसा क्या अंतर होता है जिसकी वजह से कुछ व्यक्ति सफल कहे जाते हैं तो कुछ को असफल कहा जाता है???
यदि इन दोनों प्रश्नों का उत्तर पाना है तो हमें एक सफल और एक असफल व्यक्ति की दिनचर्या (daily routine), उनकी आदतों (Habits) और उनके सोचने के तरीके (Thinking style) के बारे में बहुत ध्यान से देखना होगा।
इन तीन चीजों का किसी भी व्यक्ति के सफल या असफल बनाने में बहुत बड़ा योगदान होता है।
दोस्तों! हमारी दिनचर्या हमारी आदतों पर ही निर्भर होती है।
जैसी हमारी आदतें होंगी, वैसे ही कार्य हम दिन भर में करेंगे और इन्ही कार्यों से हमारी दिनचर्या बनती है।
अतः दिनचर्या तभी अच्छी होगी जब हमारी आदतें अच्छी हों।
लेकिन यह भी सत्य है कि हमारी आदतें वैसी ही होती हैं जैसी हमारी सोच (Thinking) होती है।
हमारे सोचने का तरीका ही हमारी आदतों को बनाता है।
अतः जैसी हमारी सोच होगी वैसी ही हमारी आदतें होंगी। जैसी हमारी आदतें होंगी, वैसी ही हमारी दिनचर्या होगी और जैसी हमारी दिनचर्या होगी, वैसे ही परिणाम हमें अपने जीवन (Life) में मिलेंगे।
अच्छे परिणाम (Good results) हमें सफल बनाते हैं और खराब परिणाम (Bad results) हमें असफल बनाते हैं।
अतः व्यक्ति के सोचने का तरीका अर्थात हमारी सोच ही हमें सफल या असफल बनाती है।
इसको हम इस प्रकार लिखकर समझ सकते हैं–

अच्छी सोच⇒ अच्छी आदतें⇒ अच्छी दिनचर्या⇒ अच्छे परिणाम⇒⇒ सफलता

गलत सोच⇒ गलत आदतें⇒ गलत दिनचर्या⇒ गलत परिणाम⇒⇒ असफलता

Good Thinking⇒ Good Habits⇒ Good Daily Routine⇒ Good Results⇒⇒ Success

Bad Thinking⇒ Bad Habits⇒ Bad Daily Routine⇒ Bad Results⇒⇒ Failure

अब यदि हमें एक सफल इंसान (Success man) बनना है तो हमें अपनी सोच को अच्छा बनाना ही होगा।
दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं है जहाँ अच्छी सोच वाले व्यक्ति को पसंद न किया जाता हो। अच्छी सोच रखने वाले व्यक्ति का सभी जगह स्वागत होता है।
अतः अपनी सोच अच्छी बनाइये, सफलता तो स्वयं ही आपका पता पूछते हुए आप तक पहुंच जाएगी।
दोस्तों! अब मैं आपको सफल और असफल व्यक्तियों (Successful and failure men) के बीच सोचने के तरीके (Thinking style) में जो अंतर होता है, उसके बारे में बताता हूँ।
आप इनको ध्यान से पढ़िए और सफल व्यक्तियों की सोच को आप खुद की Thinking बना लीजिए और Failure person जैसा सोचते है, उस सोच से हमेशा दूर रहने की कोशिश करो। तब 100% इस बात की गारंटी है कि आप एक Successful person बन जाओगे और अपने जीवन के लक्ष्य (Goal of life) को प्राप्त कर सकोगे।

सफल और असफल लोगों के विचारों में 21 अंतर

21 differences between successful and unsuccessful people’s Thinking

1st
Successful person : सफल व्यक्ति के पास अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए एक अच्छी और ठोस योजना होती है।
Failure person : असफल व्यक्ति के पास अपनी मंजिल (Target) तक पहुंचने के लिए खोखली योजनाएं होती हैं।
2nd
Successful person : सफल व्यक्ति हमेशा दूसरे लोगों के कार्यों की सराहना (Appreciate) करते हैं।
Failure person : असफल व्यक्ति हमेशा दूसरे लोगों के कार्यों की आलोचना (Criticize) करते हैं।
3rd
Successful person : सफल व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ने के लिए कहता है कि “मुझे कुछ अच्छा करना है।”
Failure person : असफल व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ने के लिए कहता है कि “मेरे जीवन में कुछ अच्छा होना चाहिए”।
4th
Successful person : सफल व्यक्ति अपने विचारों को तथा अपने ज्ञान (Knowledge) को दूसरों के साथ बाँटते हैं।
Failure person : असफल व्यक्ति अपने विचारों (Thoughts) को तथा अपने ज्ञान को किसी से नहीं बांटते हैं।
5th
Successful person : सफल व्यक्ति प्रत्येक व्यक्ति या घटना से हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने को तैयार रहते हैं।
Failure person : असफल व्यक्ति समझते हैं कि उन्हें किसी से सीखने की जरुरत नहीं है, वह सब कुछ जानते हैं।
6th
Successful person : सफल व्यक्ति अपनी सफलता का श्रेय उन सभी लोगों को देते हैं जिन्होंने किसी भी तरीके से उनकी सहायता (Help) की हो।
Failure person : असफल व्यक्ति को यदि तुक्के से कुछ सफलता मिल भी जाये तो उसका श्रेय वह केवल खुद को देते हैं।
7th
Successful person : सफल व्यक्ति से यदि कोई गलती हो जाये तो वह अपनी गलतियों की जिम्मेदारी (Responsibility) खुद लेते हैं।
Failure person : असफल व्यक्ति से गलतियां (Mistakes) होती रहती हैं और वह इन गलतियों के लिए दूसरों को दोष देते हैं।
8th
Successful person : सफल व्यक्ति किसी भी अच्छे परिवर्तन (Good changes) के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
Failure person : असफल व्यक्ति जीवन में किसी भी प्रकार के परिवर्तन से हमेशा डरते हैं।
9th
Successful person : सफल व्यक्ति कुछ भी बोलने से पहले हमेशा सोचता जरूर है।
Failure person : असफल व्यक्ति कुछ भी बोल देता है, फिर उसके बाद सोचता है।
10th
Successful person : सफल व्यक्ति जीवन में आने वाली प्रत्येक समस्या (Problem) का कोई न कोई समाधान (Solution) सोच ही लेता है।
Failure person : असफल व्यक्ति जीवन में आने वाली प्रत्येक समस्या का कोई न कोई बहाना (Excuse) सोच ही लेता है।
11th
Successful person : सफल व्यक्ति अमीर (Rich) बन जाता है क्योकि वह अमीर व्यक्तियों और अमीर बनने के सही तरीकों के बारे में सोचता है।
Failure person : असफल व्यक्ति कभी अमीर नहीं बनता क्योकि वह अमीर व्यक्तियों (Rich person) से घृणा करता है और अमीर बनने के गलत तरीकों के बारे में सोचता है।
12th
Successful person : सफल व्यक्ति के पास आने वाले प्रत्येक दिन के कार्यों के लिए एक योजना (Planing) तैयार होती है।
Failure person : असफल व्यक्ति प्रत्येक दिन बिना योजना के कोई भी कार्य कभी भी करने की सोचते हैं।
13th
Successful person : सफल व्यक्ति सोचता है कि आने वाले समय (Time) का किस प्रकार उपयोग किया जाए।
Failure person : असफल व्यक्ति सोचता है कि आने वाले समय को कैसे बिताया जाए।
14th
Successful person : सफल व्यक्ति समस्याओं और डर होने के बाद भी अपने कार्य को सफल बनाने में लगे रहते हैं।
Failure person : असफल व्यक्ति समस्याओं और डर (Fear) होने पर तुरंत उस काम को अधूरा छोड़ देते हैं।
15th
Successful person : सफल व्यक्ति बड़े लक्ष्यों (Big Goals) को हासिल करने के लिए एक अच्छी टीम बनाकर उस लक्ष्य तक पहुंच जाता है।
Failure person : असफल व्यक्ति का कोई लक्ष्य नहीं होता और यदि किसी टीम का हिस्सा बन भी जाये तो उस टीम के टुकड़े कर देता है।
16th
Successful person : सफल व्यक्ति दूसरों से आगे निकलने के लिए अपनी स्पीड को बढ़ाकर आगे निकल जाता है।
Failure person : असफल व्यक्ति दूसरों से आगे निकलने के लिए दूसरों की टांग खींचकर उनसे आगे निकलने की सोचता है।
17th
Successful person : सफल व्यक्ति सही दिशा में कठिन परिश्रम (Hard work in right direction) करते हैं और सफलता प्राप्त कर लेते हैं।
Failure person : असफल व्यक्ति गलत दिशा में जाकर आराम (Rest) करने लगते हैं और सफलता से कोसों दूर चले जाते हैं।
18th
Successful person : सफल व्यक्ति अपने अधिकारों (Rights) का प्रयोग करने से अधिक अपने कर्तव्यों को सबसे पहले निभाते हैं।
Failure person : असफल व्यक्ति हमेशा अपने अधिकारों को मांगते रहते हैं और कर्तव्य (Duties) क्या होता है, यह उन्हें पता नहीं होता।
19th
Successful person : सफल व्यक्ति हमेशा खुद पर और अपनी मेहनत पर विश्वास (Believe in hard work) करते हैं।
Failure person : असफल व्यक्ति अपने भाग्य पर विश्वास (Believe in luck) करते हैं और बहुत से कार्यों के लिए दूसरों पर आश्रित होते हैं।
20th
Successful person : सफल व्यक्ति सभी का भला चाहते हैं इसीलिए सभी लोग उन्हें पसंद करते हैं।
Failure person : असफल व्यक्ति केवल अपना भला चाहते हैं इसीलिए कोई भी उन्हें पसंद नहीं करता।
21st
Successful person : सफल व्यक्ति दूसरों की सच्ची तारीफ (Genuine commendation) करते हैं। लोग भी उनकी सच्ची तारीफ करते हैं।
Failure person : असफल व्यक्ति अपनी तारीफ खुद करते हैं तथा दूसरों की हमेशा बुराई करते हैं।
————-*******————
Source: http://www.aapkisafalta.com/2016/05/how-to-be-successful-by-thinking-in-hindi.html

No comments:

Post a Comment