Monday 17 July 2017

स्मार्ट बनने के 20 तरीके | How to become Smart



आजकल के modern age में सफलता पाने के लिए competition बढ़ता ही जा रहा है। आजकल जीवन के किसी एक area में सफल होने वाले व्यक्ति को सफल नहीं माना जा सकता। आजकल स्मार्ट होना (Be smart) बहुत जरुरी है। सफल व्यक्ति (successful person) वह है जो जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल हो।
मेरी जानकारी में कमल और समर दो ऐसे लोग हैं जो आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों बचपन से साथ रहे, साथ study की और अब एक ही कंपनी में साथ-साथ जॉब करते हैं।

how to be smart in hindi
Be Smart

लेकिन कमल को सभी लोग पसंद करते हैं। वह जो भी कार्य करता है, सभी में सफल होता है। घर हो या ऑफिस, सभी लोग उससे खुश रहते हैं। वह जहाँ भी जाता है, वहां का माहौल खुशनुमा और सकारात्मक (Pleasant and positive) हो जाता है। कमल को सभी लोग एक successful person के रूप में जानते हैं। complete man और smart man जैसी उसकी image सभी के नजरों में बनी हुई है।
लेकिन यदि समर को देखें तो वह किसी को impress नहीं कर पाता। उसके अंदर knowledge बहुत है लेकिन फिर भी बहुत कम कार्यों में ही success हो पाता है। बहुत कम लोग उसे पसंद करते हैं। सभी लोगों में उसकी इमेज एक normal person जैसी है।
क्या आप बता सकते हैं कि बचपन से एक साथ रहने के बाद भी दोनों की इमेज में इतना अंतर क्यों है???
आइये मैं बताता हूँ। दोनों में एक चीज का अंतर है और वह है– SMARTNESS
जी हाँ! smartness ही है जो कमल को एक सक्सेसफुल इंसान बनाती है जबकि समर को एक नार्मल इंसान बनाती है।
वैसे तो कमल और समर लगभग एक जैसे दिखते हैं, एक जैसी नॉलेज है, एक जैसा कार्य करते हैं लेकिन कमल प्रत्येक काम को smart way में करता है। उसकी कुछ habits उसे smart बनाती हैं। उसके कुछ विचार उसे smart बनाते हैं जिसकी वजह से वह successful है।
यदि आप भी कमल जैसा एक smart person बनना चाहते हैं तो यह article आपके लिए ही है। तो आइये मेरे साथ, आगे बढ़ते हैं।

स्मार्ट लोगों की क्या पहचान है?
How to identify smart people?

“दोस्तों! यहाँ मैं आपको यह बात बता देना चाहता हूँ कि smart वह person नहीं होता जो दिखने में सुन्दर (beautiful) होता है बल्कि हम अपनी अच्छी आदतों (good habits), अच्छी सोच (good thinking), कार्य करने के सही और नए तरीके अपनाने से smart बनते हैं। जीवन के सभी क्षेत्रों में जो इंसान सफल है, वही smart person कहलाता है।”
अब यह प्रश्न आता है कि स्मार्ट कैसे बनें? या स्मार्ट कैसे बना जा सकता है? या स्मार्ट बनने के तरीके क्या हैं? (smart kaise bane? ya smart kaise bana ja sakta hai? ya smart banne ke tarike kya hain?)
दोस्तों! आज मैं आपको स्मार्ट बनने के टिप्स और तरीके बताऊंगा जो आपको एक smart man या smart woman बनने में आपकी help करेंगे।

स्मार्ट बनने के 20 तरीके
How to become smarter

स्मार्ट बनने के इन तरीकों को कृपया बहुत ध्यान से पढ़ें। इन टिप्स को अपने जीवन में उतारें और एक smart man बनकर सफलता की ओर आगे बढ़ जाएँ।
1- स्मार्ट दिखने के लिए सबसे पहले जरुरी है कि आप अपने Dressing sense को improve करें। एक अच्छा dressing sense अपनाने से आप एक Good looking person बन जायेंगे। यह जरुरी नहीं है कि हर महीने नए कपड़े बनवाए जाएँ बल्कि कपड़ों को इस तरीके से पहने जो आपको स्मार्ट बनाए।
2- स्मार्ट बनने के लिए आप हमेशा Update रहें। आपके देश में और शहर में क्या चल रहा है, इस बारे में knowledge रखें। जिस काम को आप करते हैं, उसमे हमेशा अपडेट होते रहें। अपनी general knowledge को update रखें।
3- Smart दिखने के लिए एक Fit body का होना भी जरुरी है। शरीर से फिट रहने के लिए आप gym को join कर सकते हैं। gym न जा पाएं तो रोज morning और evening में exercise करें। बॉडी को फिट रखने के लिए आप yoga भी कर सकते हैं।
4- Smartness के लिए आप अपने Behavior और thinking को mature बनायें। mature होना बहुत जरुरी है। आपका अच्छा व्यवहार लोगों पर positive effect डालता है और आपकी अच्छी सोच से लोग आपसे impress हुए बिना नहीं रह सकते।
5- हमेशा कुछ अच्छा सीखते रहे और कुछ नया करते रहें। कुछ अच्छा और नया सीखते रहने से आपकी Smartness बढ़ जाती है। इसके लिए आप अच्छी books पढ़ सकते हैं। New language सीख सकते हैं। आप वह सब सीख सकते हैं जो आपको एक smart person बना सके।
6- आप अपनी Body language पर भी ध्यान दें। आपकी body language ऐसी होनी चाहिए जो लोगों को impress कर सके। अच्छी body language से आपकी personality में चार चाँद लग जायेंगे। स्मार्ट लगने के लिए एक positive body language का होना आपके career, life और success तीनो के लिए बहुत जरुरी है।
7- कहते हैं कि “First impression is the last impression”. यह बात बिलकुल सही है। जब भी आप किसी से मिलेंगे तो सबसे पहले वह आपके कपड़ों और आप कैसे दिखते हैं, इस बात पर ध्यान देगा। अतः अपना फर्स्ट इम्प्रैशन बहुत अच्छा हो इसके लिए आप साफ और प्रेस किये हुए कपड़े बहुत अच्छे तरीके से पहने। अपने बाल सही रखें और अपना face को clean and clear रखें।
8- स्मार्ट दिखने के लिए हमेशा खुश रहें और अपने Face पर हमेशा एक प्यारी सी Smile रखें। ऐसा करने से आप smart तो दिखेंगे, साथ ही आप जहाँ भी जायेंगे वहां का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा और लोग आपको बहुत पसंद करेंगे।
9- अपने दिल और दिमाग में हमेशा एक अच्छा संतुलन रखें। जीवन में कुछ बातें दिमाग (mind) से सोची जाती हैं तो कुछ बातों में दिल (heart) से सोचा जाता है। जहाँ जिसकी जरुरत हो, उसी का इस्तेमाल करें। यदि दिल की बात को दिमाग में और दिमाग की बात को दिल पर ले जाओगे तो न तो smart बन पाओगे और न ही success पा सकोगे।
10-  आपके आसपास क्या हो रहा है, इस बात पर हमेशा नजर रखें। अपने आसपास के लोगों के बारे में जानकारी रखें। जानकारी रखने का यह means नहीं है कि आप लोगों के काम में टांग अड़ाएं बल्कि जानकारी इसलिए जरुरी है कि समय आने पर आप इस knowledge का सही प्रयोग कर सकें। यह smart people की एक पहचान है।
11- स्मार्ट बनने के लिए आपके अंदर परिस्थितियों (situations) को पहचानने की power होनी चाहिए। यदि आप new situation को आसानी से समझ लेते हैं, किसी भी situation को समझकर उसमे ढल जाने की आपके अंदर power है या किसी भी नई परिस्थिति को बहुत जल्दी समझकर आप उसे बदलने की power रखते हैं तो आप एक स्मार्ट व्यक्ति हैं।
12- आप तभी smart माने जायेंगे जब आपके अंदर quick decision लेने की habit हो। जीवन में परिस्थितियां अच्छी हों या बुरी लेकिन यदि आप तुरंत निर्णय लेना जानते हैं तो आप स्मार्ट हैं और सक्सेसफुल होने की power रखते हैं।
13- जीवन में समस्याएं तो आती ही रहती हैं। यदि आपके पास हर problems का solution है तो आप एक स्मार्ट पर्सन माने जायेंगे। smart और successful person के पास प्रेत्येक समस्या का समाधान होता है। अतः आपको problem को solve करना अच्छी तरह आना चाहिए।
14- स्मार्ट लोग खुद की और अपने आसपास की सफाई (cleanup) का बहुत ध्यान रखते हैं। आप खुद को clean और hygienic रखें। जहाँ आप रहते हैं, जहाँ आप काम करते हैं, वहां की हमेशा सफाई रखें। सफाई हर किसी को पसंद होती है। इससे लोग आपको पसंद करेंगे और आपका मन भी हमेशा प्रसन्न रहेगा।
15- Smart people किसी भी काम को नए तरीके से करते हैं और इसी नए तरीके से success भी प्राप्त करते हैं। आजकल कम्पटीशन का जमाना है। सभी लोग hard work करके सफलता पाने में लगे हुए हैं। यदि आपको सबसे आगे निकलना है तो वही काम नए तरीके से करना होगा जिसे smart way of success भी कहते हैं।
16- स्मार्ट लोग जितनी भी भाषा बोलते हैं, सभी पर उनका कमांड होता है। language पर अच्छा command होने से आप अपनी बात को सही शब्दों में दूसरों तक पंहुचा पाते हैं। words को clear बोल पाते हैं और सही शब्दों का सही जगह use कर पाते हैं।
17- एक अच्छे इंसान बनें और लोगों की हमेशा Help करें। कहते है जो हम देते हैं वह हमें वापस भी मिलता है। जब आप आज किसी की हेल्प करेंगे तो हो सकता है कल वह आपकी भी सहायता करे। अतः smart person एक अच्छा helpful person भी होता है। आपका helpful nature आपको successful भी बना सकता है।
18- Smart people का कभी कोई भी work अधूरा नहीं रहता है। स्मार्ट लोग हमेशा daily schedule बनाते हैं और उसी के हिसाब से कार्य करते हैं। ऐसे लोग समय के बहुत पाबंद होते हैं। प्रत्येक work सही time पर complete करते हैं। smartness के लिए punctual होना बहुत जरुरी है।
19- Smart people की बातें हमेशा impressive होती हैं। जो भी उनसे बातें करता है, impress हुए बिना नहीं रह पाता। स्मार्ट बंदे हमेशा विनम्र (Courteous) होकर बातें करते हैं। कभी भी ज्यादा उत्तेजित (More excited) नहीं होते हैं। गुस्सा (Angry) करना उनकी habit में नहीं होता।
20- Smart people एक Responsible person भी होते हैं। अपनी family, अपने work के प्रति वह Responsibility रखते हैं। जीवन के हर जरुरी क्षेत्र में जिम्मेदारी निभाते हैं। responsible होने की यह habit उन्हें smart और successful बनाती है।

स्मार्ट बनने के लिए क्या न करें?
Don’t do this to become smart

1- Over smart न बनें। कुछ लोग smart बनने के चक्कर में कुछ ज्यादा ही style दिखा देते हैं। ऐसा बिलकुल न करें। overacting  से लोग impress नहीं होते। अतः over smartness और overacting न दिखाएँ।
2- कभी भी लोगों की बुराई न करें। बुराई करने वाला इंसान सभी की नजरों में गिर जाता है। स्मार्ट लोग कभी किसी की बुराई नहीं करते बल्कि वह लोगों में अच्छाई खोजते हैं।
3- स्मार्ट बनना हो तो कभी भी पान, पानमसाला, तम्बाकू (tobacco), शराब (alcohol) आदि का प्रयोग न करें। यह सभी चीजें आपकी हेल्थ पर बुरा असर डालती हैं और लोग ऐसे लोगों को like भी नहीं करते। इन सबके प्रयोग से आपकी personality भी impressive नहीं रहती।
4- कभी भी किसी को Hurt न करें। smart person लोगों को हमेशा ख़ुशी देते हैं न कि किसी का दिल दुखाते हैं। लोगों को hurt करने वाला न तो स्मार्ट बन पाता है और न ही सही रूप में सफल हो पाता है।
5- किसी को छोटा न समझें। ईश्वर ने सभी को समान बनाया है और कुछ न कुछ skill जरूर दी है। अतः आप भी सभी को समान समझें और सभी से कुछ न कुछ जरूर सीखते रहें।
————-*******————
Source: http://www.aapkisafalta.com/2016/06/how-to-be-smart-kaise-bane-in-hindi.html

No comments:

Post a Comment